Times Drive Auto Summit And Awards 2025: HPCL द्वारा प्रस्तुत टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट एंड अवार्ड्स 2025 में भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि ईवी कार की ग्रोथ 15.4 फीसदी है। पेट्रोल-डीजल की 4.2 फीसदी है। ईवी टू-व्हीलर्स की ग्रोथ 33 फीसदी है। जबकि पेट्रोल डीजल टू-व्हीलर्स की ग्रोथ 14 फीसदी है। ईवी थ्री की ग्रोथ 19 है। जबकि पेट्रोल थ्री व्हीलर की ग्रोथ 6.8 फीसदी है। पहली बार ईवी की ग्रोथ पेट्रोल डीजल वाहन के मुकाबले बढ़ी है। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम ऑटोमोबाइल उद्योग में नवाचार, स्थिरता और भविष्य की गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए है। भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
यहां देखें वीडियो
जल्द पेट्रोल डीजल और इलेक्ट्रिक कार की कीमतें बराबर होंगी
नीतिन गडकरी ने बताया कि लीथियम आयन बैटरी की कीमतें कम हुई हैं। जब भारत में उन्होंने इलेक्ट्रिक कार की शुरूआत की तो बैटरी की कीमत 150 डॉलर प्रति किलो एंपीयर पावर थी। अब 100 डॉलर तक आ गई है। अब 6-7 महीने इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत पेट्रोल-डीजल की कीमत के बराबर होगी। टाटा-मारुति, एलजी-सैमसंग को स्पेशल स्कीम में अनुमति दी गई है। इसलिए इलेक्ट्रिक बैटरी भी बड़े पैमाने पर मिलेगी।
