दमदार लुक और हाई-टेक फीचर्स! जानें 17 फरवरी को लॉन्च होने वाली Nissan Gravite में क्या होगा खास

भारत में Nissan ने अपने नए 7‑सीटर MPV मॉडल Gravite को लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है। यह गाड़ी खासतौर पर बड़े परिवार और समूह यात्रियों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। Gravite अपने फीचर्स और बजट‑फ्रेंडली कीमत से ग्राहकों को लुभा सकता है।

Nissan Motor India अपने नए 7‑सीटर MPV मॉडल Gravite को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस मॉडल को 17 फरवरी 2026 को लॉन्च करने जा रही है। यह नया मॉडल कंपनी की भारतीय बाजार में वापसी की रणनीति का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है। इसी के साथ Nissan का नया मल्टी पर्पस व्हीकल बजट‑फ्रेंडली सेगमेंट में भी धमाकेदार एंट्री को लेकर खास होगा।

Nissan Gravite

Nissan Gravite 17 फरवरी को हो रही लॉन्च (Photo: X handle @Nissan_India)


मार्च तक डीलरों के शोरूम पर उपलब्ध

निसान Gravite को पहले जनवरी में लॉन्च किए जाने की योजना थी, जो कुछ समय के लिए टल गयी थी, लेकिन अब कंपनी ने एक बार फिर Gravite के लॉन्च को लेकर ऑफिशियल जानकारियां दे दी हैं। लॉन्च के बाद यह MPV मार्च 2026 तक डीलरों के शोरूम पर उपलब्ध होने की उम्मीद है।

End of Feed