3 अप्रैल को Toyota भारत ला रही नई कार, होगी कंपनी की सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 18, 2024, 03:36 PM IST

Toyota Taisor Launch Date: टोयोटा 3 अप्रैल 2024 को नई कार लॉन्च करने वाली है जो मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स पर आधारित है। इसका नाम टोयोटा टाइसर होगा और भारतीय मार्केट में फ्रॉन्क्स की सफलता के बाद कंपनी ने ये फैसला लिया है। इन दोनों कंपनियों की साझेदारी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा टाइसर जल्द होगी लॉन्च
  • मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स पर आधारित
  • 3 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगी

Toyota Taisor Launch Date: टोयोटा बहुत जल्द अपनी पार्टनर कंपनी मारुति सुजुकी की नई फ्रॉन्क्स का रीबैज्ड वर्जन लॉन्च करने वाली है। अब कंपनी ने इस नई कार के लॉन्च की तारीख का खुलासा भी कर दिया है। टोयोटा नई टाइसर एसयूवी को भारतीय मार्केट में 3 अप्रैल 2024 को लॉन्च करने वाली है। हम अब तक इन दोनों कंपनियों के कई मॉडल्स आपस में रीबैजिंग कर बिकते देखे हैं। इनमें बलेनो-ग्लांजा, ब्रेज-अर्बन क्रूजर, ग्रैंड विटारा-हाइक्रॉस और हाइराइडर-इंविक्टो शामिल हैं। यहां ये दोनों कंपनियां ना सिर्फ लोगो बदलती हैं, बल्कि फीचर्स और तकनीक में भी कई बदलाव किए जाते हैं।

Toyota Taisor Launch Date

Toyota New Taisor एसयूवी को भारतीय मार्केट में 3 अप्रैल 2024 को लॉन्च करने वाली है

लुक और स्टाइल

टोयोटा टाइसर दिखने में लगभग फॉन्क्स जैसी ही होगी, लेकिन यहां बड़े बदलाव के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी को पेश किया जा सकता है। यहां एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलैंप्स, अलग ग्रिल और बेल्ट के अलावा टोयोटा लोगो पर क्रोम एक्सेंट मिलेगा। एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई कॉस्मैटिक बदलाव किए जाएंगे, इससे दोनों कारें अलग-अलग दिखे। नए अलॉय व्हील्स, बदले हुए टेललैंप्स और अन्य कई बदलाव मिल सकते हैं।

End of Feed