31.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई 2026 Toyota Hilux, जानिए क्या कुछ मिला इस बार खास

टोयोटा ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नई Toyota Hilux लॉन्च कर दी है। इस पिकअप ट्रक को तीन वेरिएंट में लाया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 31.99 लाख रुपये रखी है।

टोयोटा (Toyota) ने भारतीय बाजार में अपनी नई Toyota Hilux लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस अपडेटेड पिकअप ट्रक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 31.99 लाख रुपये रखी है। नई हिलक्स को पहले से ज्यादा आधुनिक बनाने के लिए इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई अहम बदलाव किए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने इसके इंजन और ऑफ-रोड क्षमता में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी ग्राहकों को पहले जैसी दमदार परफॉर्मेंस के साथ अब ज्यादा प्रीमियम फीचर्स और बेहतर केबिन एक्सपीरियंस मिलेगा।

New Toyota Hilux

New Toyota Hilux भारत में लॉन्च

नई Hilux तीन वेरिएंट में उपलब्ध

New Toyota Hilux तीन वेरिएंट में उपलब्ध

नई Toyota Hilux को कंपनी ने GX 4X2 AT, GX 4X4 AT और VX 4X4 AT वेरिएंट में पेश किया है। GX 4X2 AT की कीमत 31.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि GX 4X4 AT की कीमत 33.69 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, टॉप वेरिएंट VX 4X4 AT की कीमत 36.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

पहले से ज्यादा आकर्षक हुआ एक्सटीरियर

नई Hilux के फ्रंट लुक को पूरी तरह नया बनाया गया है। इसमें अब पहले से बड़ी और आकर्षक ग्रिल, स्लिम LED हेडलाइट्स और नया डिजाइन वाला फ्रंट बंपर दिया गया है। इसके अलावा नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और अपडेटेड LED टेललाइट्स इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लुक देते हैं। हालांकि, इसके बॉडी डायमेंशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

End of Feed