टोयोटा (Toyota) की पॉपुलर एसयूवी फॉर्च्यूनर का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल जल्द ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाला है। नई Toyota Fortuner का ग्लोबल डेब्यू 1 दिसंबर 2026 को होने जा रहा है। वहीं, भारतीय बाजार में इसे साल 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नई फॉर्च्यूनर की लंबे समय से टेस्टिंग चल रही है। इस दौरान सामने आई स्पाई तस्वीरों और वीडियो से इसके डिजाइन और फीचर्स की कई जानकारियां मिली हैं। माना जा रहा है कि नई एसयूवी में मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी।
1 दिसंबर को होगा नई Toyota Fortuner का ग्लोबल डेब्यू
डिजाइन में होंगे बड़े बदलाव
नई टोयोटा फॉर्च्यूनर का डिजाइन पहले से ज्यादा बॉक्सी और दमदार हो सकता है। इसमें नई हनीकॉम्ब-मेश ग्रिल, स्लिम एलईडी हेडलैंप और एलईडी डीआरएल मिलने की उम्मीद है। दोनों हेडलैंप को जोड़ने के लिए पतली ग्लॉस ब्लैक स्ट्रिप दी जा सकती है। इसके अलावा एसयूवी में बड़े व्हील आर्च, नए अलॉय व्हील, शार्कफिन एंटीना और रूफ रेल्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें ज्यादा सीधा ए-पिलर, नया टेलगेट और बदला हुआ रियर बंपर भी मिल सकता है। पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी लाइट बार और नए टेललैंप ग्राफिक्स दिए जाने की संभावना है। इसका डिजाइन नई Toyota Hilux से इंस्पायर्ड होगा।
केबिन में मिलेंगे नए फीचर्स
नई फॉर्च्यूनर के इंटीरियर में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। एसयूवी में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, प्रीमियम साउंड सिस्टम और सनरूफ जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
सुरक्षा के लिए मिलेगा ADAS?
नई Toyota Fortuner में Toyota Safety Sense पैकेज मिल सकता है। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी ADAS के कई फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा मल्टीपल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर मिलने की उम्मीद है।
इंजन और गियरबॉक्स
इंजन के मामले में नई फॉर्च्यूनर में बड़े बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। इसमें मौजूदा 2.7-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 2.8-लीटर डीजल और 2.8-लीटर डीजल माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन के विकल्प मिल सकते हैं। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए जा सकते हैं। एसयूवी में रियर-व्हील ड्राइव और फोर-व्हील ड्राइव, दोनों कॉन्फिगरेशन जारी रहने की संभावना है।
