भारत मंडपम में धूम मचाएगी Tata Motors, नए अवतार में होगी Sierra की वापसी

New Tata Sierra SUV: टाटा मोटर्स भी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थि त भारत मंडपम में धूम मचाने वाली है। कंपनी भारत में में नई सिएरा की वापसी करने वाली है। इसके साथ कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में एक और जोरदार मुकाबला लाएगी जो फुल साइज एसयूवी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में वापसी करने वाली है सिएरा
  • इलेक्ट्रिक अवतार में भी आएगी SUV
  • भारत मंडपम में धूम मचाएगी टाटा

New Tata Sierra SUV: Auto Expo 2025 में कई वाहन निर्माता अपनी शानदार गाड़ियों के साथ मौजूदगी दर्ज करने वाले हैं। टाटा मोटर्स भी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थि त भारत मंडपम में धूम मचाने वाली है। कंपनी भारत में में नई सिएरा की वापसी करने वाली है। इसके साथ कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में एक और जोरदार मुकाबला लाएगी जो फुल साइज एसयूवी है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कंपनी 2025 के दूसरे हाफ में इस शानदार एसयूवी को देश में लॉन्च करेगी। टाटा इस एसयूवी को पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक दोनों पावरट्रेन में लॉन्च करने वाली है।

New Tata Sierra At Auto Expo 2025

Tata Motors भारत में नई Sierra SUV की वापसी करने वाली है

जोरदार लुक वाली एसयूवी

नई टाटा सिएरा का लुक बहुत जोरदार है और इसे बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। इसका नाम एटलस है जिसका मतलब अडेप्टिव टेक फॉर्वर्ड लाइफस्टाइल है। इस प्लेटफॉर्म पर कंपनी आने वाले समय में एसयूवी, एमपीवी और सेडान तैयार करेगी। कुछ समय पहले ये जानकारी भी मिली थी कि आईसीई वर्जन टाटा सिएरा को 4-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा। यानी ये प्लेटफॉर्म 4 बाय 4 सिस्टम के अनुकूल है। अगर नई सिएरा को 4-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है तो ये 2020 में बंद हो चुकी टाटा सफारी स्टॉर्म के बाद ब्रांड की दूसरी 4 बाय 4 कार बन जाएगी।

End of Feed