Tata Curvv EV का इंटीरियर आया सामने, हाइटेक फीचर्स से लोडेड है SUV का केबिन

Tata Curvv EV Interior Revealed: टाटा मोटर्स ने नई कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी का विज्ञापन जारी किया है जिसमें ईवी का केबिन सामने आ गया है। इसमें नई कार के फीचर्स की लगभग तमाम जानकारी सामने आ गई है जिसे 7 अगस्त 2024 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ये ई-एसयूवी हाइटेक फीचर्स से लोडेड है और केबिन जोरदार दिखता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा कर्व ईवी का केबिन आया सामने
  • 7 अगस्त 2024 को भारत में होगी लॉन्च
  • कई हाइटेक फीचर्स से लोडेड है केबिन

Tata Curvv EV Interior Revealed: टाटा मोटर्स 7 अगस्त को नई कर्व ईवी लॉन्च करने वाली है। अब कंपनी ने इसका नया विज्ञापन पेश किया है जिसमें नई ईवी का केबिन सामने आ गया है। इसमें कार का ग्राउंड क्लीयरेंस, फोर स्पोक स्टीयरिंग व्हील, पूरी तरह डिडिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, डैशबोर्ड पर आर्टिफिशियल कार्बन फाइबर फिनिश और लाल एंबिएंट लाइटिंग जैसी जानकारी सामने आ गई है। इसके अलावा ए-पिलर पर लगे ट्वीटर्स, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, एडीएएस बटन, स्टीयरिंग व्हील पर इलुमिनेटेड लोगो, टच कंट्रोल एसी फंक्शन, इंजन स्टार्ट स्टॉप और क्रोम डोर हैंडल्स भी कई ईवी को मिले हैं।

Tata Curvv EV Interior Revealed

ये ई-एसयूवी हाइटेक फीचर्स से लोडेड है और केबिन जोरदार दिखता है।

लॉन्च से पहले जानें सब कुछ

टाटा कर्व के लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सभी फीचर्स, इंजन, इलेक्ट्रिक पावरट्रेन, रेंज और गियरबॉक्स की जानकारी सामने आ गई है। इसके साथ आर18 अलॉय व्हील्स, पिछली सीट्स पर टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, ड्राइवर और को-ड्राइवर की 6-वे अडजस्टेबल सीट्स, 500 लीटर का बूट स्पेस शामिल हैं। हाल में जानकारी मिली है कि टाटा कर्व को भारत एनकैप में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए एसयूवी के साथ चारों पहियों में डिस्क ब्रेक्स, ईपीबी के साथ ऑटो होल्ड, ईपीएस के साथ ड्राइवर ड्राउजीनेस अलर्ट दिए गए हैं।

End of Feed