बिल्कुल नई Royal Enfield गोरिल्ला 450, वो सारी बातें जो आप जानना चाहते हैं

Royal Enfield Guerrilla 450 All You Need To Know: रॉयल एनफील्ड ने नई गोरिल्ला 450 मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.39 लाख रुपये है। स्टाइल और डिजाइन के मामले में ये कंपनी की ज्यादातर बाइक्स से बिल्कुल जुदा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल एनफील्ड गोरिल्ला 450
  • 2.39 लाख है शरुआती कीमत
  • बाकी बाइक्स से काफी अलग

Royal Enfield Guerrilla 450 All You Need To Know: रॉयल एनफील्ड गोरिल्ला का लंबे समय से ग्राहक इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो चुका है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च कर दिया है। नई गोरिल्ला की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.39 लाख रुपये रखी गई है जो टॉप मॉडल के लिए 2.54 लाख तक जाती है। स्टाइल और डिजाइन के मामले में ये कंपनी की ज्यादातर बाइक्स से बिल्कुल जुदा है, रोड्सर और स्क्रैंबलर क्लास के बीच में कहीं गोरिल्ला 450 ने अपनी जगह बनाई है। कंपनी की ही स्क्रैम 411 और हिमालयन ऐसी बाइक्स हैं जो इससे मेल खाती हैं, इनके अलावा ज्यादातर क्रूजर और क्लासिक मोटरसाइकिल हैं।

Royal Enfield Guerrilla 450

नई गोरिल्ला की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.39 लाख रुपये रखी गई है

1 अगस्त से मिलने लगेगी

रॉयल एनफील्ड की नई गोरिल्ला 450 मोटरसाइकिल 1 अगस्त से शोरूम्स में दिखना शुरू हो जाएगी। कंपनी ने इसे यूरोपीय मार्केट में भी साथ ही लॉन्च किया है और वहां के ग्राहकों को अगस्त के मध्य से ये बाइक मिलना शुरू हो जाएगी। कंपनी ने नई गोरिल्ला 450 को चटक रंगों में पेश किया है जिससे साफ है कि युवाओं के हिसाब से इसे तैयार किया गया है।

End of Feed