सरकार ने बदल दिए PUC Certificate के नियम, अब इतने साल में करवाना होगा रिन्यू

PUC Validity Rules: सरकार ने वाहनों के पीयूसी सर्टिफिकेट (PUC Certificate) से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इन बदलावों से कुछ वाहन मालिकों को राहत मिलने जा रही है।

PUC Validity Rules: अगर आपके पास बाइक, कार या कोई कमर्शियल व्हीकल है तो ये जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है। सरकार ने वाहनों के पीयूसी सर्टिफिकेट (PUC Certificate) से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब हर वाहन के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी एक जैसी नहीं होगी। यह इस बात पर निर्भर करेगी कि आपकी गाड़ी कितनी पुरानी है और वह किस बीएस (BS) एमिशन स्टैंडर्ड पर बनी है।

PUC Validity Rules

सरकार ने बदले PUC वैलिडिटी नॉर्म्स (AI Generated Image)

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हाल ही में केंद्रीय मोटर वाहन (16वां संशोधन) नियम, 2026 को अधिसूचित किया है। इसके तहत केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में बदलाव किया गया है। नए नियमों में साफ किया गया है कि किस तरह के वाहन का पीयूसी सर्टिफिकेट कितने समय तक मान्य रहेगा।

End of Feed