MG Hector Hawk EV: 7 सीटर इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग शुरू, 26 अगस्त को होगी लॉन्च

JSW MG Motor India ने अपने ग्राहकों को लिए नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV का टीजर कर दिया है। इसी के साथ कंपनी ने इस एसयूवी की बुकिंग भी ओपन कर दी हैं।

JSW MG Motor India ने अपनी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक 21,000 देकर SUV को रिजर्व कर सकते हैं। बुकिंग MG की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए की जा सकती है। कंपनी ने बताया है कि नई SUV को 26 अगस्त 2026 को भारत में आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसका नाम MG Hector Hawk EV हो सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

MG Hector Hawk EV

MG Hector Hawk EV की बुकिंग हुई शुरू

ADAPT प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी पहली SUV

नई Hector Hawk MG की नई ADAPT (Advanced Drive Architecture Platform) पर आधारित कंपनी की पहली प्रोडक्शन SUV होगी। इस प्लेटफॉर्म को इलेक्ट्रिक, प्लग-इन हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और रेंज-एक्सटेंडर हाइब्रिड जैसे कई पावरट्रेन को सपोर्ट करने के लिए तैयार किया गया है।

End of Feed