Mahindra BE 6 को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट सेफ्टी के लिए शानदार नंबर मिले

New Mahindra BE 6 Safety Rating: महिंद्रा बीई 6 ईवी ने सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग भी हासिल कर ली है। हाल में भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम यानी भारत एनकैप ने इसका क्रैश टेस्ट करके देखा है। इस क्रैश टेस्ट में महिंद्रा बीई 6 ईवी को वयस्कों की सेफ्टी के लिए शानदार 32 में से 31.97 पॉइंट मिले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा बीई 6 ईवी बनी 5-स्टार
  • बच्चे और एडल्ट दोनों बहुत सेफ
  • भारत एनकैप ने जारी की रेटिंग

New Mahindra BE 6 Safety Rating: महिंद्रा ने कुछ दिन पहले ही नई बीई 6 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की है जिसने अब नया कारनामा कर दिखाया है। इस ईवी ने सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग भी हासिल कर ली है। हाल में भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम यानी भारत एनकैप ने इसका क्रैश टेस्ट करके देखा है। इस क्रैश टेस्ट में महिंद्रा बीई 6 ईवी को वयस्कों की सेफ्टी के लिए शानदार 32 में से 31.97 पॉइंट मिले हैं। बच्चों की सेफ्टी देखें तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी ने 49 में से 45 अंक पाए हैं। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ बहुत आधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जिससे अंदर बैठे लोगों की सुरक्षा बढ़ती है।

Mahindra BE 6 BNCAP Safety Rating

क्र टेस महिंद् ीई 6 वयस्क सेफ् ि शानदार 32 से 31.97 पॉइ मि ैं

टॉप मॉडल की कीमत

महिंद्रा ने कुछ समय पहले ही बीई 6 और एक्सईवी 9ई इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय मार्केट में लॉन्च की हैं। अब कंपनी ने बीई 6 के टॉप मॉडल पैक 3 की कीमत भी उजागर कर दी है। यानी महिंद्रा बीई 6 के पैक 1 और पैक 3 की कीमत सामने आ चुकी है, हालांकि महिंद्रा ने अब तक बीई 6 पैक 2 की कीमत से पर्दा नहीं हटाया है। इसके अलावा कंपनी ने बुकिंग की तारीख और डिलीवरी की टाइमलाइन भी सामने ला दी है। बीई 6 पैक 3 की एक्सशोरूम कीमत 26.9 लाख रुपये है और कीमत के हिसाब से कंपनी ने इसे हाइटेक फीचर्स से लोडेड रखा है।

End of Feed