भारत का कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट इन दिनों बेहद गर्म है। हाल ही में लॉन्च हुई ऑल-न्यू 2026 Hyundai Venue ने ऑटो मार्केट में नई हलचल मचा दी है। अब मुकाबला सीधे Tata Nexon और नई Venue के बीच है। दोनों ही SUV दमदार इंजन, फीचर्स और बोल्ड डिजाइन से लैस हैं, लेकिन इनका लक्ष्य ग्राहक वर्ग थोड़ा अलग है। यहां एक सवाल सामने आ रहा है कि इन दोनों में आपको अलग-अलग क्या मिलता है, दोनों में फर्क क्या है और दोनों में से असली खिलाड़ी कौन है। आइए जानते हैं...
New Hyundai Venue vs Tata Nexon/Photo-TimesNowHindi
New Hyundai Venue vs Tata Nexon: डिजाइन और डाइमेंशंस
2026 Hyundai Venue को पूरी तरह से नया लुक दिया गया है। यह अब पहले से 48 मिमी ऊंची और 30 मिमी चौड़ी हो गई है, जिससे इसका रोड प्रेज़ेंस और भी प्रीमियम लगता है। इसकी लंबाई 3995 मिमी, चौड़ाई 1800 मिमी और ऊंचाई 1665 मिमी है।
नई Venue में क्वाड-बीम LED हेडलैंप, हॉराइजन LED लाइटिंग और डार्क क्रोम ग्रिल दी गई है, जो इसे फ्यूचरिस्टिक लुक प्रदान करती है। वहीं Tata Nexon अपने मस्कुलर डिजाइन और कूपे-स्टाइल रियर के साथ अपनी पहचान बनाए रखती है। इसकी ऊंचाई 1620 मिमी है, जो Venue से थोड़ी कम है, लेकिन लंबाई के मामले में दोनों बराबर हैं।
New Hyundai Venue vs Tata Nexon: इंजन और परफॉर्मेंस
Tata Nexon में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 118 बीएचपी की पावर और 170 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5- या 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के विकल्प हैं और साथ ही इको, सिटी और स्पोर्ट ड्राइव मोड्स भी दिए गए हैं। वहीं Hyundai Venue में Kappa 1.2L MPi पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो HX2, HX4 और HX5 तीन ट्रिम्स में उपलब्ध है।
New Hyundai Venue vs Tata Nexon: कंफर्ट और टेक्नोलॉजी
नई Venue के केबिन में प्रीमियम फीलिंग दी गई है। इसमें डुअल 12.3-इंच कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले, डुअल-टोन लेदर सीट्स और कई एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। दूसरी ओर, Tata Nexon भी पीछे नहीं है।
इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, और 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, हालांकि Hyundai की “Harchitecture” केबिन डिजाइन और हाई-टेक इंटरफेस इसे थोड़ा अधिक मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक बनाते हैं।
New Hyundai Venue vs Tata Nexon: सुरक्षा और कीमत
दोनों SUVs सुरक्षा के मामले में भरोसेमंद हैं। Tata Nexon को 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग मिली है और इसमें 6 एयरबैग, ESP और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। वहीं Hyundai Venue में भी समान सुरक्षा उपकरण दिए गए हैं, लेकिन इसे अभी तक कोई आधिकारिक सेफ्टी रेटिंग नहीं मिली है। कीमत की बात करें तो, Tata Nexon पेट्रोल मैनुअल की शुरुआती कीमत ₹7.31 लाख है, जबकि Hyundai Venue की शुरुआती कीमत ₹7.89 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
