2024 Hyundai Creta Facelift: ह्यून्दे इंडिया बहुत जल्द नई क्रेटा फेसलिफ्ट से पर्दा हटाने वाली है जिसे फिर एक बार टेस्टिंग के समय देखा गया है। इस बार पिछले हिस्से में कनेक्टिंग एलईडी बार दिखा है। ह्यून्दे की ये धाकड़ एसयूवी नए अवतार में 16 जनवरी 2024 को पेश की जाएगी, वहीं 2024 की शुरुआत में ही इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है। मुकाबले पर जोरदार दबाव डालने के लिए ह्यून्दे नई क्रेटा के साथ शानदार स्टाइल और डिजाइन देने वाली है। इसके साथ ही बहुत से नए फीचर्स और कई नई चीजें एसयूवी को मिलने वाली हैं। भारत में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला बहुत जोरदार होने वाला है।
भारत में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला बहुत जोरदार होने वाला है।
क्या-क्या नया मिलेगा
2024 ह्यून्दे क्रेटा फेसलिफ्ट में सबसे पहले नजर आने वाला बदलाव इसका चेहरा है जो अब बहुत कुछ ह्यून्दे टूसॉन जैसा हो गया है। स्पाय फोटोज में साफ हो चुका है कि इस एसयूवी का पिछला हिस्सा बड़े बदलावों के साथ आने वाला है, संभवतः पूरी तरह बदला हुआ। इसका डिजाइन कुल मिलाकर नई एक्सटर, नई सांटा फे और पेलिसेड जैसा होने वाला है। इसके साथ पूरी तरह एलईडी लाइटिंग मिल सकती है। इसके अलावा नए और बड़े साइज के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं, हालांकि इसे चुनिंदा वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
इंजन और फीचर्स धांसू
फीचर्स की बात करें तो नई ह्यून्दे क्रेटा के साथ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडीएएस मिलने वाला है। एसयूवी को 360 डिग्री कैमरा भी मिलेगा और ये दोनों सबसे बड़े फीचर्स माने जा रहे हैं। केबिन को ताजा बनाने के लिए इसे कई ताजा बदलाव मिल सकते हैं, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी यहां मिलेगा। क्रेटा फेसलिफ्ट के साथ नया 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 160 एचपी ताकत बनाता है। ये इंजन 7-स्पीड डीसीटी के अलावा मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा। आगे भी हम आपको इस एसयूवी के बारे में ताजा जानकारी देते रहेंगे।
