New Generation Swift की बुकिंग डीलरशिप लेवल पर हुई शुरू, अगले महीने लॉन्च होगी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 16, 2024, 07:41 PM IST

New Generation Maruti Suzuki Swift Booking Open: मारुति सुजुकी नई जनरेशन स्विफ्ट को मई 2024 में लॉन्च करने वाली है। इससे पहले डीलरशिप लेवल पर इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है और चुनिंदा डीलर्स ने 11,000 रुपये टोकन के साथ चौथी पीढ़ी की स्विफ्ट की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई स्विफ्ट की अनाधिकारिक बुकिंग शुरू
  • चुनिंदा डीलरशिप ने ऑर्डर लेना शुरू किया
  • 11,000 रुपये देकर कर सकते हैं बुकिंग

New Generation Maruti Suzuki Swift Booking Open: मारुति सुजुकी बहुत जल्द भारत में नई जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक लॉन्च करने वाली है जिसकी बुकिंग डीलरशिप स्तर पर शुरू हो गई है। अभी आधिकारिक बुकिंग है और मारुति सुजुकी डीलर्स ने 11,000 रुपये टोकन के साथ ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। नई 2024 में चौथी पीढ़ी की स्विफ्ट लॉन्च होने वाली है, इसके लिए फिलहाल चुनिंदा डीलर्स बुकिंग ले रहे हैं। नई स्विफ्ट में हाइब्रिड इंजन मिलेगा जो हैचबैक के महंगे वेरिएंट्स को दिया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल इंजन 23.40 किमी/लीटर माइलेज देगा, वहीं इसका हाइब्रिड इंजन एक लीटर पेट्रोल में 24.50 किमी तक चलेगा।

New Generation Maruti Suzuki Swift Bookings Open

नई 2024 में चौथी पीढ़ी की स्विफ्ट लॉन्च होने वाली है

दिखने में कितनी बदली

नई जनरेशन सुजुकी स्विफ्ट दिखने में काफी कुछ बदल गई है, कार के अगले हिस्से में पैने लुक वाले हेडलैंप्स दिए गए हैं। कार का चेहरा भी कुछ बदला है जिसमें बड़े साइज की ग्रिल शामिल है। इसके बाद प्रोजेक्टर सेटअप और एलईडी डीआरएल की बारी आती है। टोक्यो मोटर शो में दिखाई गई स्विफ्ट को एडीएएस दिया गया है, हालांकि भारतीय मार्केट में इस फीचर को पेश किए जाने की संभावना सिर्फ टॉप मॉडल के साथ है। कुल मिलाकर ये कार दिखने में अब तक की सबसे खूबसूरत स्विफ्ट कही जा रही है।

End of Feed