2024 Maruti Suzuki Swift के साथ मिलेंगे 6 Airbags, खूब सारे हाइटेक फीचर्स से लोडेड

Maruti Suzuki New Gen Swift 6 Airbags: मारुति सुजुकी संभवत: 8 या 9 मई 2024 को नई जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। ताजा जानकारी के मुताबिक नई कार के साथ सामान्य तौर पर 6 एयरबैग्स मिलेंगे। इसके अलावा कई अन्य हाइटेक फीचर्स भी इसके साथ उपलब्ध होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई स्विफ्ट को मिलेंगे 6 एयरबैग्स
  • 8 या 9 मई को लॉन्च होगी कार
  • कई अन्य हाइटेक फीचर्स से लैस

Maruti Suzuki New Gen Swift 6 Airbags: मारुति सुजुकी 8 या 9 मई 2024 को नई जनरेशन स्विफ्ट लॉन्च करने वाली है जिसके ज्यादातर फीचर्स की जानकारी मिल चुकी है। सबसे ताजा रिपोर्ट की मानें तो मारुति की नई स्विफ्ट के साथ सामान्य रूप से 6 एयरबैग्स मिलेंगे, यानी सेफ्टी के मामले में अब ये कार कमजोर नहीं पड़ने वाली है। इसके अलावा नई जनरेशन स्विफ्ट के साथ रियर एसी वेंट्स, पहले वाला 9-इंच टचस्क्रीन, सुजुकी कनेक्ट तकनीक और वायरलेस चार्जिंग के साथ एलईडी फॉगलैंप्स भी मिलने वाले हैं। नई स्विफ्ट में हाइब्रिड इंजन मिलेगा जो हैचबैक के महंगे वेरिएंट्स को दिया जा सकता है।

New Generation Maruti Suzuki Swift

सेफ्टी के मामले में अब ये कार कमजोर नहीं पड़ने वाली है

दिखने में कितनी बदली

नई जनरेशन सुजुकी स्विफ्ट दिखने में काफी कुछ बदल गई है, कार के अगले हिस्से में पैने लुक वाले हेडलैंप्स दिए गए हैं। कार का चेहरा भी कुछ बदला है जिसमें बड़े साइज की ग्रिल शामिल है। इसके बाद प्रोजेक्टर सेटअप और एलईडी डीआरएल की बारी आती है। टोक्यो मोटर शो में दिखाई गई स्विफ्ट को एडीएएस दिया गया है, हालांकि भारतीय मार्केट में इस फीचर को पेश किए जाने की संभावना सिर्फ टॉप मॉडल के साथ है। कुल मिलाकर ये कार दिखने में अब तक की सबसे खूबसूरत स्विफ्ट कही जा रही है।

End of Feed