कल लॉन्च होगी नई जनरेशन Maruti Suzuki Swift, अभी से जान लें इसके बारे में सब कुछ

New Generation Swift All You Need To Know: मारुति सुजुकी 9 मई 2024 को नई जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक भारत में लॉन्च करने वाली है। देश में इस किफायकी कार को ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। कंपनी ने 11,000 रुपये टोकन के साथ इस कार के लिए बुकिंग लेना पहले ही शुरू कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई स्विफ्ट के बारे में जानें सब कुछ
  • 9 मई 2024 को लॉन्च होगी हैचबैक
  • भारत में खूब पसंद की जाती है कार

New Generation Swift All You Need To Know: भारतीय मार्केट में स्विफ्ट हैचबैक खूब पसंद की जाती है जिसका नया मॉडल कल लॉन्च होने वाला है। 9 मई 2024 को लॉन्च से पहले मारुति सुजुकी एक—एक कर नई जनरेशन स्विफ्ट की जानकारी दे रही है। कंपनी ने हाल में इसके वेरिएंट और रंगों की जानकारी भी दे दी है। नई कार LXi, VXi, VXi (O), ZXi, and ZXi+ वेरिएंट्स में पेश की जाएगी, वहीं 9 रंगों में दो नए रंग ल्यूस्टर ब्लू और नोवेल आरेंज शामिल हैं। भारत में लॉन्च हो रही नई हैचबैक को जापान और यूके वाले मॉडल जैसा इंटीरियर ही मिलने वाला है। कंपनी ने 11,000 रुपये टोकन के साथ इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।

New Generation Maruti Suzuki Swift

भारत में लॉन्च हो रही नई हैचबैक को जापान और यूके वाले मॉडल जैसा इंटीरियर ही मिलने वाला है

जारी है कार की बुकिंग

मारुति सुजुकी 9 मई को नई जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक लॉन्च करने वाली है जिसकी बुकिंग शुरू हो गई है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले मारुति सुजुकी डीलरशिप पर जाकर 11,000 रुपये टोकन के साथ कार बुक कर सकते हैं। नई स्विफ्ट में हाइब्रिड इंजन मिलेगा जो हैचबैक के महंगे वेरिएंट्स को दिया जा सकता है। यहां फ्रंट फॉग लाइट्स और नए अलॉय व्हील्स भी देखने को मिले हैं। केबिन में नया 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिला है। हाल में मिली जानकारी के हिसाब से कंपनी नई स्विफ्ट के साथ एडीएएस यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम नहीं देने वाली।

End of Feed