सेफ्टी में पहले से बहुत बेहतर होगी नई जनरेशन डिजायर! कंपनी कर रही इसकी टेस्टिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 9, 2024, 10:33 PM IST

Maruti Suzuki ने New Generation Dzire की टेस्टिंग भारतीय सड़कों पर शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि अब कंपनी का फोकस कारों की सेफ्टी पर ज्यादा है जिससे इन्हें पहले से बेहतर रेटिंग मिल सके।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई मारुति सुजुकी डिजायर सेडान
  • सेफ्टी में तगड़ी होगी नई डिजायर
  • भारत में जारी है कार की टेस्टिंग

New Generation Dzire Safety: मारुति सुजुकी अब लगातार भारतीय सड़कों पर नई जनरेशन डिजायर की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है और इसकी बहुत सी जानकारी सामने आने लगी है। कंपनी अपनी नई जनरेशन कारों की सेफ्टी को लेकर बहुत गंभीर है और अब जो कारें बनाई जाएंगी वो सुरक्षा रेटिंग में निश्चित तौर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी। नई जनरेशन डिजायर से भी यही उम्मीद की जा रही है जिसके लिए कंपनी भी संभवत: बेहतरी की उम्मीद लगाए बैठी होगी। मारुति सुजुकी की नई डिजायर दिखने में बहुत कुछ मौजूदा पीढ़ी जैसी ही लग रही है, लेकिन ये कार केबिन में बड़े बदवालों के साथ पेश की जाने वाली है।

New Generation Maruti Suzuki Dzire Safty

ो Maruti ारें नाई ाएंगी ुरक्षा ेटिंग ें िश्चित ौर च्छा ्रदर्शन रेंगी

केबिन में मिलेंगे बड़े बदलाव!

नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर के साथ पूरी तरह एलईडी लाइटिंग, ओआरवीएम पर कैमरा, 360 डिग्री कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। केबिन की फोटो अभी दिखाई नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें बदला हुआ डैशबोर्ड, अपडेटेड टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी नई डिजायर के साथ लेवल 2 एडीएएस, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, हाई बीम असिस्ट, हर दिशा में देखने वाला कैमरा, एमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

End of Feed