ऐसी दिखती है 2025 Kia Seltos Hybrid, लॉन्च से पहले यहां दिखेगी SUV

2025 Kia Seltos Hybrid: हाल में साउथ कोरिया की एक मीडिया वेबसाइट ने इसका फोटो दिखाया है। कंपनी जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो में नई जनरेशन सेल्टोस लॉन्च कर सकती है। कार की रूपरेखा और आकार पहले से काफी अलग नजर आ रही है, वहीं इसके स्टाइल और डिजाइन में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2025 किआ सेल्टोस की फोटो लीक
  • पहले से काफी अलग दिखती है कार
  • Bharat Mobility Expo में डेब्यू

2025 Kia Seltos Hybrid: किआ इंडिया जल्द नई सेल्टोस लॉन्च करने वाली है जो इस एसयूवी की दूसरी जनरेशन है। टेस्टिंग के दौरान इस एसयूवी को कई बार देखा गया है। हाल में साउथ कोरिया की एक मीडिया वेबसाइट ने इसका फोटो दिखाया है। कंपनी जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो में नई जनरेशन सेल्टोस लॉन्च कर सकती है। कार की रूपरेखा और आकार पहले से काफी अलग नजर आ रही है, वहीं इसके स्टाइल और डिजाइन में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ पेट्रोल हाइब्रिड इंजन भी मिल सकता है। हाल में टेस्टिंग करती दिखी कार पूरी तरह स्टिकर्स से ढंकी हुई थी, लेकिन इसके नए हेडलैंप और टेललैंप फिर भी साफ नजर आए हैं।

2025 Kia Seltos Hybrid SUV

कंपनी जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो में नई जनरेशन सेल्टोस लॉन्च कर सकती है।

नए में क्या-क्या मिलेगा

नई जनरेशन किआ सेल्टोस के साथ चौकोर शेप के हेडलैंप्स और एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स दिखे हैं। इसकी अगली ग्रिल चौकोर सी नजर आ रही है जो आड़ी पट्टियों से लैस होगी। फिलहाल ये एसयूवी प्रोडक्शन के नजदीक दिख रही है, यानी आगे इसमें कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। कंपनी ने अब तक नई सेल्टोस के इंजन पर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है, लेकिन हमारा मानना है कि यहां कई ईंधन विकल्प यानी टर्बो पेट्रोल, टर्बो डीजल और पेट्रोल हाइब्रिड मिल सकते हैं। हाइब्रिड विकल्प लॉन्च के कुछ समय बाद दिया जा सकता है।

End of Feed