Bharat Taxi की तर्ज पर आएगी नई जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलान

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा कि भारत टैक्सी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अगले 2 वर्षों में इसका विस्तार देश के 500 शहरों तक किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि देश में सहकारी क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए एक सहकारी जीवन बीमा कंपनी स्थापित की जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी में सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शाह (Amit Shah) ने कहा कि मंत्रालय की स्थापना से भारत के सहकारी आंदोलन को नई ऊर्जा मिली है, जिसे कांग्रेस शासन के दौरान उपेक्षित आंदोलन बनाया गया था।

Bharat Taxi

Bharat Taxi की तर्ज पर आएगी नई जीवन बीमा कंपनी (X handle/@coopbharattaxi)


अगले दो वर्षों में 500 शहरों तक होगा भारत टैक्सी का विस्तार

न्यूज एजेंसी भाषा (पीटीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, सहकारिता मंत्री ने कहा कि ’भारत टैक्सी’ अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अगले दो वर्षों में इसका विस्तार 500 शहरों तक किया जाएगा।

End of Feed