मार्केट में आई Avore EX इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज में मिलेगी 255km तक की तूफानी रेंज

अगर आप भी एक नई इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। गुजरात की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप Avore ने भारत में नई बाइक लॉन्च की हैं।

गुजरात की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप Avore ने भारतीय बाजार में एक साथ अपनी पहली तीन इलेक्ट्रिक बाइक EX1, EX2 और EX2S लॉन्च कर दी हैं। कंपनी ने इन तीनों बाइक्स के लिए प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि तीनों मॉडल्स का बेसिक डिजाइन लगभग एक जैसा है, लेकिन बैटरी कैपेसिटी, रेंज, टॉप स्पीड और फीचर्स के आधार पर इन्हें अलग-अलग बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि फिलहाल ग्राहक केवल 799 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ इन इलेक्ट्रिक बाइक्स की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि, डिलीवरी को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Avore EX electric bikes

मार्केट में आई नई इलेक्ट्रिक बाइक

Avore EX1: एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक बाइक

Avore EX1 कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक बाइक है। इसमें 3.24kWh बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह बाइक IDC सर्टिफाइड 160 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 100 किमी/घंटा है और इसमें तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिससे अलग-अलग परिस्थितियों में बेहतर राइडिंग अनुभव मिलता है। Avore EX1 की शुरुआती कीमत 1.23 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये रखी गई है।

End of Feed