Tesla की टक्कर में भारत आई यह इलेक्ट्रिक कार, लुक ऐसा कि दीवाना बना दे

Mini Countryman SE All4: Mini का खास राउंड OLED डिस्प्ले इसमें प्रमुख रूप से दिखाई देता है। इसके साथ हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस फोन मिररिंग, क्रूज कंट्रोल, और 360-डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। सेफ्टी के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) मौजूद है।

Mini ने भारत में अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक Countryman SE All4 लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 66.90 लाख रुपये रखी गई है। कीमत के मामले में इसका मुकाबला Tesla Model Y के साथ होगा। कंपनी ने इस गाड़ी की JCW थीम वेरिएंट के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। यह मॉडल CBU (Completely Built Unit) के रूप में भारत लाया गया है और इसकी डिलीवरी तुरंत शुरू कर दी जाएगी। यह लॉन्च हाल ही में पेश की गई JCW Countryman All4 के बाद किया गया है।

Mini Countryman SE All4

Mini Countryman SE All4/Photo-miniusa

एक्सटीरियर डिजाइन और कलर ऑप्शन

2025 Mini Countryman SE All4 में कंपनी ने कई डिजाइन अपडेट किए हैं। इसमें नया अपडेटेड ग्रिल, रिफ्रेश्ड हेडलैम्प्स, स्कल्प्टेड बोनट और फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें Jet Black रूफ के साथ कंट्रास्टिंग फिनिश देखने को मिलती है।

End of Feed