MG ने दिखाई अपनी नई SUV की झलक, काफी पावरफुल और हाईटेक है ये कार

जानी मानी ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी MG ने हाल ही में ब्रिटेन में चल रहे गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में अपनी नई SUV की झलक दिखाई है। कंपनी की इस SUV का नाम HS है और यह इस SUV का सेकंड जनरेशन मॉडल है, जिसे गुडवुड फेस्टिवल में पेश किया गया है। आइये जानते हैं इस कार में क्या कुछ खास देखने को मिलता है।

MG HS SUV: जानी मानी ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी MG ने हाल ही में अपनी नई SUV को दुनिया के सामने पेश किया है। MG ने इस कार को ब्रिटेन में चल रहे गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में लोगों के सामने पेश किया है। कंपनी की इस SUV का नाम HS है और गुडवुड फेस्टिवल में पेश की गई कार HS सीरीज की दूसरी जनरेशन की कार है। यह कार अब पहले से ज्यादा एडवांस्ड फीचर्स और ज्यादा पावर के साथ पेश की गई है। आइये जानते हैं इस कार में आपको क्या कुछ खास देखने को मिलता है।

MG HS SUV

MG ने दिखाई अपनी नई SUV की झलक, काफी पावरफुल और हाईटेक है ये कार

नई और दमदार पावरट्रेन

MG की SUV HS मं आपको दो पावरट्रेन ऑप्शन ऑफर किये जायेंगे। कार को पेट्रोल के साथ-साथ हाइब्रिड ऑप्शन में भी बेचा जाएगा। कार का पेट्रोल वेरिएंट पहले से ज्यादा पावरफुल है और लगभग 170 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। दूसरी तरफ कार के हाइब्रिड वेरिएंट को भी पहले से ज्यादा पावरफुल किया गया है और पहले 123 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करने वाला वेरिएंट अब 209 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करेगा। साथ ही हाइब्रिड वेरिएंट में कार की बैटरी की क्षमता को बढ़ाकर 24.7 kWh कर दिया गया है और प्योर इलेक्ट्रिक मोड में यह कार 120 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है।

End of Feed