MG ने दिखाई साइबर GTS कॉन्सेप्ट की झलक, जल्द आएगी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार

MG ने हाल ही में दुनिया के सामने अपनी नई साइबर GTS कॉन्सेप्ट कार को पेश किया है। यह कॉन्सेप्ट कार कंपनी की पहली स्पोर्ट्सकार ‘MG साइबरस्टर’ पर आधारित होगी लेकिन यह एक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार होगी। आइये जानते हैं कि कंपनी की पहली स्पोर्ट्सकार में क्या कुछ खास हो सकता है?

MG Cyber GTS: जानी मानी ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी MG ने हाल ही में लोगों के सामने अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार, साइबर GTS का कॉन्सेप्ट लोगों के सामने पेश किया है। कंपनी की यह इलेक्ट्रिक कार, उनकी पहली स्पोर्ट्सकार साइबरस्टर पर आधारित होगी। कार के डिजाईन में भी पुरानी वाली साइबरस्टर से मिलते जुलते बहुत से फैक्टर्स मौजूद हैं। आइये जानते हैं इस कार मं हमें क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

MG Cyber GTS

MG ने दिखाई साइबर GTS कॉन्सेप्ट की झलक, जल्द आएगी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार

MG साइबर GTS का डिजाईन

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि कार का डिजाइन बहुत हद तक MG की पहली स्पोर्ट्सकार साइबरस्टर जैसा ही है। एक बड़ा बदलाव कार की रूफ में है। जहां पुरानी साइबरस्टर में सॉफ्ट टॉप रूफ आती थी, वहीं नए साइबर GTS कॉन्सेप्ट को हार्ड-टॉप रूफ के साथ पेश किया गया है। कार के बम्पर से लेकर पिछली टेललाइट तक सबकुछ साइबरस्टर से मिलता जुलता ही है।

End of Feed