MG Looking To Sell India Operations: चीन के ऑटो जायंट सिआक के मालिकाना हक वाली एमजी मोटर भारतीय व्यापार में संभवतः अपना ज्यादातर हिस्से बेचने का मन बना चुकी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस काम के लिए काफी आगे बढ़ चुकी है और रिलायंस इंडस्ट्रीज, हीरो ग्रुप, प्रेमजी इन्वेस्ट और जेएसडब्ल्यू ग्रुप से डील को लेकर बातचीत कर रही है। टीओआई के एक सूत्र से मिली जानकारी के हिसाब से भारतीय कंपनियों के साथ लंबा-चौड़ा डिस्कशन शुरू हो गया है और कंपनी इस साल के अंत तक डील फाइनल करना चाहती है।
एमजी मोटर भारतीय व्यापार में संभवतः अपना ज्यादातर हिस्से बेचने का मन बना चुकी है।
क्या है एमजी का ये बड़ा प्लान?
मामले के जानकार ने एडवांस्ड स्टेज का ब्यौरा देते हुए आगे बताया कि, एमजी को तत्काल प्रभाव से फंड की जरूरत है ताकि वो भारत में विस्तार के अगले पड़ाव पर पहुंच सके। सूत्र ने बताया कि, “स्टेक को लेकर मोलभाव शुरू हो चुका है और एमजी इंडिया का मैनेजमेंट देश में नाम सिर्फ अपने लिए एक भरोसेमंद पार्टनर ढूंढ रहा है, बल्कि इन्हें आकर्षक कीमत अदा करने वाले की ज्यादा तलाश है।”
एमजी ने खबर को बताया कयास
एमजी मोटर इंडिया से पूछा गया है कि आपका रिलायंस, हीरो ग्रुप, प्रेमजी इन्वेस्ट और जेएसडब्ल्यू ग्रुप के साथ मोलभाव चल रहा है। इसपर जवाब देते हुए एमजी ने कहा कि ये कयास हैं। चीन की कंपनियों को भारत में ताजा निवेश की राह में कई चुनौतियां हैं, इसकी सबसे बड़ी वजह भारत-चीन का सीमा विवाद है। इंडस्ट्री के सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से एमजी अपनी पेरेंट कंपनी ने मांगे गए नए फंड के इंतजार में करीब 2 साल काट चुकी है।
