MG ने लॉन्च की Hector Storm Series! शानदार लुक ने खींचा सबका ध्यान

एमजी मोटर इंडिया ने Hector की लिमिटेड-एडिशन सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने दो नए मॉडल पेश किए हैं।

JSW MG Motor India ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Hector की लिमिटेड-एडिशन STORM Series लॉन्च की है। इस सीरीज में Hector BLACKSTORM और Hector SNOWSTORM एडिशन शामिल हैं। कंपनी ने इन दोनों मॉडल्स को अलग-अलग एक्सटीरियर थीम, डार्क इंटीरियर और खास एक्सेसरीज के साथ पेश किया है। दोनों एडिशन 5-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध हैं और इनमें 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ CVT गियरबॉक्स दिया गया है। आइए जल्दी से इस सीरीज के मॉडल के लुक फीचर्स और इंजन स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डाल लें-

MG Hector STORM Series

2026 MG Hector Storm Series लॉन्च

एक्सटीरियर में मिला नया लुक

2026 MG Hector BLACKSTORM और SNOWSTORM को नया ऑल-ब्लैक Storm Hex Grille दिया गया है। इसके साथ फ्रंट और रियर बंपर पर खास गार्निश भी मिलते हैं। SUV में Aura Storm Blade अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जिन्हें लाल ब्रेक कैलिपर्स के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा ब्रांड लोगो, स्किड प्लेट्स, टेलगेट एक्सेंट और बॉडी-साइड क्लैडिंग पर डार्क क्रोम एलिमेंट्स दिए गए हैं। दोनों एडिशन में पियानो ब्लैक रूफ रेल्स, पियानो ब्लैक बेजल्स के साथ LED हेडलैंप और स्मोक्ड कनेक्टेड टेल-लैंप मिलते हैं। इससे SUV को ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक मिलता है।

End of Feed