सिंगल चार्ज में इतना चलेगी MG की नई स्पोर्ट्स कार, इंडिया को मिलेगा ये बैटरी पैक

MG Cyberster India Specification: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार साइबर्स्टर के स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है। इसकी बिक्री एमजी की प्रीमियम सेलेक्ट रिटेल चैनल से की जाएगी। फिलहाल कंपनी ने देशभर में 12 जगहों पर एमजी सेलेक्ट एक्सपीरियंस सेंटर्स खोल दिए हैं और समय के साथ इसमें बढ़ोतरी होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमजी की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार
  • भारत मोबिलिटी एक्सपो में होगी शोकेस
  • इंडिया स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली

MG Cyberster India Specification: भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में डेब्यू से पहले जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अहम जानकारी दी है। कंपनी ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार साइबर्स्टर के स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है। इसकी बिक्री एमजी की प्रीमियम सेलेक्ट रिटेल चैनल से की जाएगी। फिलहाल कंपनी ने देशभर में 12 जगहों पर एमजी सेलेक्ट एक्सपीरियंस सेंटर्स खोल दिए हैं और समय के साथ इसमें बढ़ोतरी होगी। एमजी साइबर्स्टर इस ब्रांड की पहली कार होगी जिसे इस डीलरशिप के जरिए देश में बेचा जाएगा। कंपनी ने इस डीलरशिप की शुरुआत कुछ महीनों पहले ही की है।

MG Cyberster Electric Sedan

कंपनी ने देशभर में 12 जगहों पर एमजी सेलेक्ट एक्सपीरियंस सेंटर्स खोल दिए हैं और समय के साथ इसमें बढ़ोतरी होगी

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

एमजी की नई साइबर्स्टर कई विदेशी बाजारों में बिक रही है जिसे पहले बार 2021 में कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया गया था। इसके बाद 2023 गुडवुड फेस्टिवल में ये इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार दिखाई दी थी। इसके साथ 2 बैटरी पैक विकल्प में मिलते हैं, इनमें पहला एंट्री लेवल मॉडल है जो पिछले हिस्से में एक्सेल पर लगी मोटर से लैस है। ये 308 एचपी ताकत बनाता है और इसमें 64 किलोवाट आर बैटरी पैक मिलता है जो सिंगल चार्ज में 520 किमी तक रेंज देता है। इसके बाद दमदार 77 किलोवाट आर बैटरी पैक वाला मॉडल आता है। भारत में इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के साथ दमदार बैटरी पैक मिलेगा।

End of Feed