MG की सबसे सस्ती Electric Car का प्रोडक्शन शुरू, 19 अप्रैल को होगी पेश

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 14, 2023, 12:54 PM IST

MG Motor India ने नई Comet इलेक्ट्रिक कार का प्रोडक्शन भारत में शुरू कर दिया है और इसकी पहली यूनिट भी प्लांट से रोलआउट कर दी है। कंपनी 19 अप्रैल को छोटे साइज की इस इलेक्ट्रिक कार से पर्दा हटाने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • MG Comet EV का प्रोडक्शन शुरू
  • 19 April को देश में होगा Debut
  • Tata Tiago EV से सीधा मुकाबला

MG Comet EV Set To Debut In India: एमजी मोटर इंडिया ने 19 अप्रैल 2023 को अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी के डेब्यू से पहले इसका उत्पादन शुरू कर दिया है। इसकी सीधा मुकाबला टाटा टिआगो ईवी से होगा और मई में नई ईवी की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। एमजी ने शहरी इलाकों में चलाने के हिसाब से नई कॉमेट ईवी को तैयार किया है। इसका साइज काफी छोटा है जो ट्रैफिक के लिए बेस्ट है। अनुमान है कि एमजी भारत में 19 अप्रैल से कॉमेट ईवी के लिए बुकिंग्स लेना भी शुरू कर देगी। अनुमान ये भी है कि नई इलेक्ट्रिक कार की एक्शोरूम कीमत 10 से 12 लाख रुपये के बीच होगी।

MG Comet EV Productiona Begins

अनुमान है कि नई इलेक्ट्रिक कार की एक्शोरूम कीमत 10 से 12 लाख रुपये के बीच होगी

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

एमजी ने इस 4-सीटर कार को सिर्फ दो दरवाजे दिए हैं, इसके अलावा कॉमेट ईवी में एलईडी लाइट्स का भी खूरसूरती से इस्तेमाल किया गया है। अब तक एमजी ने ये जानकारी साझा नहीं की है कि नई कॉमेट सिंगल चार्ज में कितना चलेगी। अनुमान है कि ये एक चार्ज में 200-250 किमी रेंज देगी। एमजी कॉमेट ईवी भारत में लॉन्च होते ही नई टाटा टिआगो ईवी का मुकाबला करेगी। हालांकि इन दोनों की कीमत में कुछ अंतर आने वाला है।

End of Feed