Mercedes-Benz का बड़ा ऐलान! भारत में जनवरी 2026 से बेची गई सभी पेट्रोल गाड़ियां E25-रेडी

Mercedes-Benz India की ओर से घोषणा की गई है कि कंपनी ने इस साल बेची गई अपनी सभी पेट्रोल मॉडल्स को E25 (25% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) के लिए तैयार किया है।

भारत में इथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में अब लग्जरी कार निर्माता Mercedes-Benz India ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने घोषणा की है कि भारत में बिकने वाले उसके सभी पेट्रोल वाहन अब E25 पेट्रोल के साथ पूरी तरह अनुकूल (Compatible) हैं। यानी जनवरी 2026 से बिकने वाली ये कारें 25% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर भी सुरक्षित रूप से चल सकती हैं।

Mercedes Benz

भारत में Mercedes Benz की सभी पेट्रोल गाड़ियां हुईं अब E25-रेडी (AI Generated Image)

क्या है E25 पेट्रोल?

E25 पेट्रोल में 75% सामान्य पेट्रोल और 25% इथेनॉल का मिश्रण होता है। इथेनॉल मुख्य रूप से गन्ने और दूसरे कृषि उत्पादों से तैयार किया जाता है। इसे पारंपरिक पेट्रोल की तुलना में अधिक पर्यावरण-अनुकूल ईंधन माना जाता है, क्योंकि इससे कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलती है। सरकार का उद्देश्य चरणबद्ध तरीके से अधिक इथेनॉल मिश्रित ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है, जिससे विदेशी तेल आयात पर खर्च भी कम हो सके।

End of Feed