Mercedes-Benz ने लॉन्च की तगड़े फीचर्स वाली लग्जरी ऑफरोड SUV, दाम 3.80 करोड़ रुपये

Mercedes-Benz ने भारत में एक नई ऑफरोड एसयूवी G 63 Offroad Pro को लॉन्च कर दिया है। इस ऑफरोड एसयूवी की कीमत 3.80 करोड़ रुपये रखी गई है।

Mercedes-Benz ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए दमदार और लग्जरी एसयूवी G 63 का नया ऑफरोड प्रो वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.80 करोड़ रुपये रखी गई है। यह वेरिएंट लिमिटेड संख्या में उपलब्ध होगा और स्टैंडर्ड AMG G 63 के मुकाबले करीब 6 लाख रुपये महंगा है। नए G 63 Offroad Pro को खास तौर पर ऑफ-रोड क्षमता और एक्सट्रीम टेरेन ड्राइविंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Mercedes Benz

Mercedes Benz ने लॉन्च की पावरफुल फीचर्स वाली ऑफरोड एसयूवी (Photo: mercedes benz)

ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए खास फीचर्स

Mercedes-AMG G 63 Offroad Pro में कंपनी ने AMG Active Ride Control सस्पेंशन दिया है। इसमें Active Roll Stabilisation के साथ एक्टिव बैलेंस कंट्रोल (Active Balance Control) भी मिलता है। इस सिस्टम के जरिए अलग-अलग ऑफ-रोड परिस्थितियों के हिसाब से रोल स्टिफनेस को तीन लेवल पर एडजस्ट किया जा सकता है।

End of Feed