Mercedes-Benz प्रेमियों को झटका! अप्रैल से 2% तक महंगी हो जाएंगी कारें

Mercedes-Benz India price hike April 2026: अगर आप भी इस साल मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) की चमचमाती कार घर लाने का सपना देख रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है। जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी ने घोषणा की है कि वह 1 अप्रैल 2026 से अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी करने जा रही है।

Mercedes-Benz India price hike April 2026: लग्जरी कार निर्माता Mercedes-Benz ने भारत में अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से उसके पूरे मॉडल लाइनअप पर करीब 2 प्रतिशत तक की कीमत बढ़ोतरी लागू की जाएगी। यह बदलाव कंपनी के सभी सेडान, एसयूवी, इलेक्ट्रिक और परफॉर्मेंस मॉडल पर लागू होगा। कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव के कारण यह कदम उठाना जरूरी हो गया है।

Mercedes-Benz

Mercedes-Benz Price Hike 2026 ( Photo: mercedes)

कीमत बढ़ाने की क्या है वजह

कंपनी के अनुसार हाल के समय में इनपुट लागत और लॉजिस्टिक्स खर्च में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। इसके अलावा भारतीय रुपए के मुकाबले यूरो की मजबूती का भी असर उत्पादन लागत पर पड़ रहा है। दरअसल, लग्जरी कारों में इस्तेमाल होने वाले कई पार्ट्स और तकनीकें अंतरराष्ट्रीय बाजार से आती हैं, इसलिए करेंसी में बदलाव का असर सीधे तौर पर कार की कीमतों पर पड़ता है।

End of Feed