Mercedes-AMG E53 Plug-in Hybrid भारत में लॉन्च, 100 km से ज्यादा इलेक्ट्रिक रेंज के साथ आई लग्जरी सेडान

लग्जरी, स्पोर्टी परफॉर्मेंस और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सभी का एक्सपीरियंस एक ही कार में चाहने वालों के लिए भारत में नई Mercedes-AMG E 53 HYBRID 4MATIC+ लॉन्च हो चुकी है।

भारत में लग्जरी कार बाजार में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली Mercedes-Benz ने देश में अपनी नई परफॉर्मेंस लग्जरी सेडान Mercedes-AMG E 53 HYBRID 4MATIC+ को लॉन्च कर दिया है। यह पहली बार है जब कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए AMG E-Class का इलेक्ट्रिफाइड हाइब्रिड मॉडल पेश किया है। नई AMG E 53 HYBRID 4MATIC+ को पावरफुल परफॉर्मेंस, इलेक्ट्रिक ड्राइविंग क्षमता और लग्जरी फीचर्स के साथ लाया गया है।

Mercedes

Mercedes-AMG E53 Plug-in Hybrid भारत में लॉन्च

नई कार Mercedes-Benz की लोकप्रिय E-Class रेंज पर आधारित है, जो भारत में तीन दशकों से ज्यादा समय से लग्जरी कार ग्राहकों के बीच एक पसंदीदा मॉडल रही है। कंपनी का दावा है कि यह नई हाइब्रिड सेडान रोजाना इस्तेमाल के लिए आरामदायक होने के साथ-साथ ट्रैक पर शानदार परफॉर्मेंस देने में भी सक्षम है।

End of Feed