5.10 करोड़ रुपये एक्सशोरूम कीमत, 8.3 सेकंड में 0-200 Kmph ; तूफानी रफ्तार वाली कार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 26, 2023, 10:49 PM IST

मैक्लेरेन ने भारत में 5.10 करोड़ रुपये एक्सशोरूम कीमत पर नई अर्तुरा सुपरकार लॉन्च की है। ये ना सिर्फ दिखने में बेहद खूबसूरत है, बल्कि तूफानी रफ्तार देने वाले इंजन के साथ आई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मैक्लेरेन अर्तुरा भारत में लॉन्च
  • एक्सशोरूम कीमत 5.10 करोड़
  • 3 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा

Mclaren Arturo Launched In India: मैक्लेरेन ऑटोमोटिव ने भारत में नई अर्तुरा सुपरकार लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत करीब 5.10 करोड़ रुपये है। मैक्लेरेन का कहना है कि अर्तुरा नाम आर्ट और फ्यूचर को मिलाकर बनाया गया है। अर्तुरा मैक्लेरेन की अब तक की पहली हाइब्रिड सुपरकार है जिसका सीरीज प्रोडक्शन किया जा रहा है। मैक्लेरेन ने नवंबर 2022 में ही भारत में आधिकारिक एंट्री की है और मुंबई में कंपनी ने अपना पहला आउटलेट खोला है। मैक्लेरेन ने बताया कि एक साल में 20 से ज्यादा कारें बेचकर इस सेगमेंट का 25 फीसदी मार्केट शेयर हासिल कर लिया है.

Mclaren Artura Launched In India

अर्तुरा मैक्लेरेन की अब तक की पहली हाइब्रिड सुपरकार है जिसका सीरीज प्रोडक्शन किया जा रहा है

End of Feed