Maruti Suzuki Ertiga XL7: मारुती सुजुकी भारत के साथ-साथ एशियाई क्षेत्र में मौजूद सबसे प्रमुख कार कंपनियों में से एक है। भारत में मारुती सुजुकी की 7 सीटर MPV अर्टिगा को काफी पसंद किया जाता है। यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर कारों में भी शामिल है। अब हाल ही में कंपनी ने बैंकॉक अंतर्राष्ट्रीय मोटर शो (BIMS) के दौरान अपनी नई कार मारुती सुजुकी अर्टिगा XL7 के स्पोर्ट्स वेरिएंट को पेश किया है। अर्टिगा के साथ-साथ भारत में मारुती की XL 6 को भी काफी पसंद किया जाता है और एशियाई मार्केटों में इसी कार के 7 सीटर वेरिएंट को XL7 के नाम से जाना जाता है। आइये जानते हैं नई मारुती सुजकी अर्टिगा XL7 स्पोर्ट्स में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।
मारुती सुजुकी जल्द लेकर आ रही है अर्टिगा XL7
