Swift के बाद अब बारी है Hybrid वेरिएंट की, भारत में शुरू हुई इस हैचबैक की टेस्टिंग

Maruti Suzuki Swift Hybrid: मारुति सुजुकी स्विफ्ट फिलहाल 1.2-लीटर जेड सीरीज इंजन में आती है, जल्द हैचबैक को माइल्ड हाइब्रिड सेटअप वाला इंजन दिया जाएगा। ग्लोबल मार्केट में सुजुकी स्विफ्ट के साथ 1.2-लीटर जेड सीरीज माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है, इसे ही संभवतः भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी स्विफ्ट हाइब्रिड दिखी
  • भारत में शुरू हुई हैचबैक की टेस्टिंग
  • जल्द लॉन्च की जाएगी किफायती कार

Maruti Suzuki Swift Hybrid: मारुति सुजुकी ने हाल ही में नई जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक बड़े बदलावों के साथ लॉन्च की है। अब बारी है 2024 स्विफ्ट हाइब्रिड की जिसकी टेस्टिंग कंपनी ने भारतीय सड़कों पर शुरू कर दी है। मारुति सुजुकी स्विफ्ट फिलहाल 1.2-लीटर जेड सीरीज इंजन दिया गया है, जल्द इस हैचबैक को माइल्ड हाइब्रिड सेटअप वाला इंजन दिया जाएगा। ग्लोबल मार्केट में सुजुकी स्विफ्ट के साथ 1.2-लीटर जेड सीरीज माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है, इसे ही संभवतः भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा। ये इंजन स्टैंडर्ड इंजन से दमदार है जो 82 बीएचपी ताकत और 112 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Maruti Suzuki Swift Hybrid

मारुति सुजुकी स्विफ्ट फिलहाल 1.2-लीटर जेड सीरीज इंजन दिया गया है

पैसा वसूल फीचर्स से लोडेड

नई जनरेशन स्विफ्ट के साथ नया 9-इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा नई डिजाइन के एसी पैनल्स और सेंटर कंसोल, नई केबिन थीम, आर्कमीज साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पूरी तरह नया डैशबोर्ड और कई सारे हाइटेक फीचर्स नई जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट के साथ दिए हैं। 2024 स्विफ्ट को 5 वेरिएंट्स - एलएक्सआई, वीएक्सआई, वीएक्सआई ओ, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में लॉन्च किया गया है।

End of Feed