Petrol-Diesel से मिलेगी आजादी, 5 जून को Maruti लॉन्च करेगी 100% फ्लेक्स-फ्यूल पर दौड़ने वाली Car

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच मारुति अपने ग्राहकों को लिए E100 फ्यूल पर चलने वाली कार लॉन्च करने जा रही है।

देश भर में पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में ही पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो चुका है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भारत में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार लॉन्च करने के साथ एक बड़ा दांव खेलने जा रही है। 5 जून 2026 को कंपनी अपनी फ्लेक्स-फ्यूल कार लॉन्च करने जा रही है। खास बात यह है कि यह कार 100 प्रतिशत इथेनॉल यानी E100 फ्यूल पर चल सकेगी।

Maruti Suzuki WagonR

Maruti Suzuki (AI Generated Image)

मारुति ला रही फ्लेक्स-फ्यूल कार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने खुद इस लॉन्च की जानकारी दी है। माना जा रहा है कि कंपनी अपनी लोकप्रिय हैचबैक Maruti Suzuki WagonR का फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन पेश कर सकती है।

End of Feed