Kia Car Discounts May 2026: एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खरीदारी का एक सही समय हो सकता है। दरअसल, Kia India की ओर से इस महीने लगभग पूरे लाइनअप पर ही डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी इस महीने Sonet, Seltos, Syros, Carens, Carens Clavis, Clavis EV और Carnival जैसी गाड़ियों पर आकर्षक बेनिफिट्स दे रही है। इन ऑफर्स में एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी रिवॉर्ड और कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक अलग-अलग शहर, डीलरशिप स्टॉक और वेरिएंट के हिसाब से ऑफर्स में बदलाव हो सकता है।
किन कारों पर मिल रही छूट
Kia Carnival

Kia Car Discounts May 2026 (Photo: Kia)
इस महीने सबसे अधिक फायदा Kia Carnival पर मिल रहा है। Kia की premium MPV Carnival पर कुल 2.70 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसमें करीब 2 लाख रुपये तक का एक्सचेंज सपोर्ट शामिल है। इसके अलावा scrappage और corporate schemes का फायदा भी ग्राहकों को मिलेगा। एक बड़ी फैमिली कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह ऑफर काफी आकर्षक माना जा रहा है।
Kia Carens Clavis
वहीं, Kia Carens Clavis को भी कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। Turbo-petrol variants पर कुल 1.55 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। Kia इस मॉडल के साथ complimentary 5-year extended warranty भी दे रही है। वहीं diesel और naturally aspirated petrol variants पर करीब 85 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
Kia Carens Clavis EV
इलेक्ट्रिक व्हीकल बायर्स के लिए भी कंपनी ने खास ऑफर्स पेश किए हैं। Kia Carens Clavis EV पर कुल 2.15 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसमें exchange bonus, loyalty rewards और scrappage support शामिल हैं। यह electric MPV उन ग्राहकों को टारगेट करती है, जो फैमिली कार के साथ ईवी पर स्विच करने का प्लान बना रहे हैं।
Kia Seltos
Mid-size SUV segment में लोकप्रिय Kia Seltos पर MY25 स्टॉक के लिए 95 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। कंपनी की कॉम्पैक्ट SUV Kia Syros पर भी अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। MY25 इंवेट्री पर 85 हजार रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है, जबकि MY26 मॉडल पर लगभग 50 हजार रुपये तक का बेनिफिट्स उपलब्ध है।
Kia Sonet

Kia Car Discounts May 2026 (Photo: Kia)
वहीं Kia Sonet पर MY26 स्टॉक के लिए 35 हजार रुपये तक और MY25 यूनिट्स पर 30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, Standard Kia Carens पर भी कंपनी करीब 40 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। इसमें exchange bonus और loyalty schemes शामिल हैं। बड़ी फैमिली के लिए एक प्रैक्टिकल मल्टी पर्पस व्हीकल खरीदना चाहते हैं तो Carens को चेक किया जा सकता है।
