Maruti Suzuki Grand Vitara का कारनामा, 2 साल के भीतर 2 लाख घरों में बनाई जगह

Maruti Suzuki Grand Vitara Sales Milestone: मारुति सुजुकी इंडिया ने सितंबर 2022 में नई ग्रैंड विटारा एसयूवी लॉन्च की थी। अब कंपनी ने 23 महीने से भी कम समय में इस मिडसाइज एसयूवी की 2 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा छू लिया है। ये फीचर्स से लोडेड पैसा वसूल कार है जो भारत में खूब पसंद की जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Maruti Suzuki Grand Vitara
  • 23 महीने से कम में बिक्री 2 लाख पार
  • सितंबर 2022 में लॉन्च हुई थी ये SUV

Maruti Suzuki Grand Vitara Sales Milestone: मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा मिड साइज एसयूवी को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जा रहा है। नई ग्रैंड विटारा को भारत में लॉन्च हुए अभी 23 महीने भी नहीं हुए हैं और इस कार की बिक्री 2 लाख यूनिट पार पहुंच गई है। इसके साथ ही मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में अब तक की सबसे तेजी से बिकने वाली कार भी मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा बन गई है। कंपनी ने सितंबर 2022 में इस एसयूवी को लॉन्च किया था और लॉन्च के एक साल बाद ही इसकी 1 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा पार हो चुका था। इसके बाद की एक लाख यूनिट 11 महीने से भी कम समय में बिक गई हैं।

Maruti Suzuki Grand Vitara Sales Milestone

लॉन्च के एक साल बाद ही इसकी 1 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा पार हो चुका था

तगड़ी दिखती है ग्रैंड विटारा

एसयूवी के अगले हिस्से में स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन दिया गया है. यहां प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिले हैं जो एलईडी डीआरएल के साथ आए हैं। पिछले हिस्से पर नजर डालें तो यहां पतला एलईडी टेललैंप मिला है। कंपनी ने ग्रैंड विटारा को 6 सिंगल और 3 डुअल टोन रंगों में पेश किया है। साइज की बात करें तो ये एसयूवी 4,345 मिमी लंबी, 1,795 मिमी चौड़ी और इसका व्हीलबेस 2,600 मिमी है।

End of Feed