7 जून को लॉन्च होने वाली है नई Maruti Suzuki Jimny, शानदार अंदाज में होगी Gypsy की वापसी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 24, 2023, 03:28 PM IST

Maruti Suzuki लंबे समय तक इंतजार कराने के बाद नई Jimny ऑफरोडर भारत में 6 जून 2023 को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस नई एसयूवी की बहुत सी जानकारी लॉन्च से पहले ही दे दी है और इसकी बुकिंग भी जारी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 6 जून को लॉन्च होगी नई मारुति जिम्नी
  • करीब 17 Kmpl माइलेज देगी एसयूवी
  • जोरदार लुक और फीचर्स के साथ आएगी

Maruti Suzuki Jimny Launch Date: मारुति सुजुकी भारतीय मार्केट में 5-डोर जिम्नी ऑफरोडर लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है, ये नई एसयूवी 7 जून को देश में बिकना शुरू होगी। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में इस कार की बुकिंग शुरू कर थी और अब तक 30,000 से ज्यादा ग्राहक इसके बुक कर चुके हैं। नैक्सा के बैनर तले लॉन्च होने वाली इस ऑफ-रोड एसयूवी को शानदार लुक और स्टाइल दिया गया है। इसका मुकाबला मार्केट की धाकड़ खिलाड़ी महिंद्रा थार से होने वाला है। इसके अलावा एसयूवी सेगमेंट की अन्य कई कारों से भी ये भिड़ने वाली है।

Maruti Suzuki Jimny Production Begins

इसका मुकाबला मार्केट की धाकड़ खिलाड़ी महिंद्रा थार से होने वाला है

End of Feed