Maruti Suzuki Fronx पर मिल रहा 77,000 रुपये तक डिस्काउंट, मार्केट पर छाई है ये कार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 18, 2024, 11:17 PM IST

Maruti Suzuki Fronx Discount: मारुति सुजुकी ने भारत में तेजी से पॉपुलर हुई फ्रॉन्क्स पर मार्च 2024 में दमदार डिस्काउंट दिया है। कार के वेलोसिटी वेरिएंट पर ग्राहक 77,000 रुपये तक बचा सकते हैं, वहीं बाकी वेरिएंट्स पर भी कंपनी ने अच्छा डिस्काउंट दिया है। वे असल में पैसा वसूल कार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स मार्च डिस्काउंट
  • मार्च 2024 में मिल रहा बड़ा फायदा
  • 77,000 रुपये तक सेविंग कर सकेंगे

Maruti Suzuki Fronx Discount: मारुति सुजुकी ने ग्राहकों के बीच तेजी से पॉपुलर हुई फ्रॉन्क्स पर इस महीने भी जोरदार डिस्काउंट दिया है। यहां ग्राहकों को 77,000 रुपये तक फायदा मिलेगा जिसमें 60,000 रुपये की एक्सेसरी शामिल है। एक्सचेंज बोनस के 10,000 रुपये और 7,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है। ये फायदा फ्रॉन्क्स के वेलोसिटी एडिशन पर मिलेगा। इसके अलावा नेचुरली एस्पिरेटेड वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया गया है।

Maruti Suzuki Fronx Discount

ग्राहकों को 77,000 रुपये तक फायदा मिलेगा जिसमें 60,000 रुपये की एक्सेसरी शामिल है

हाइटेक फीचर्स से लैस

अब इस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये हो गई है जो टॉप मॉडल के लिए 13.13 लाख तक जाती है। मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स के केबिन में कनेक्टेड कार तकनीक, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, 9-इंच एचडी स्मार्टप्ले प्रोप्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो दिए गए हैं। सेफ्टी की बात करें तो यहां 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट ईएलआर सीटबेल्ट, ईएसपी के साथ हिल होल्ड असिस्ट, रोल ओवर मिटिगेशन, एबीएस के साथ ईबीडी और ब्रेक असिस्ट के अलावा आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स जैसे कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं।

End of Feed