Maruti Suzuki Fronx खरीदने का है प्लान तो लपक लें ये ऑफर, बाद में होगा पछतावा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 8, 2024, 07:26 PM IST

Maruti Suzuki ने ग्राहकों को New Fronx SUV पर 83,000 रुपये तक ऑफर्स फरवरी 2024 में दिए हैं। यहां ग्राहकों को वेलोसिटी एडिशन किट का होगा जो कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और बाकी फायदों के साथ दिया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स पर धांसू ऑफर्स
  • 83,000 रुपये तक बचत कर सकेंगे लोग
  • फरवरी 2024 में मिल रहा ये डिस्काउंट

Maruti Suzuki Fronx Discount: मारुति सुजुकी की फ्रॉन्क्स एसयूवी ग्राहकों की पहली पसंद बन गई है और ये देश में सबसे तेजी से 1 लाख बिक्री वाली भी पहली कार बनी हुई है। हाल में कंपनी ने जहां इस एसयूवी के कुछ वेरिएंट महंगे और कुछ सस्ते किए हैं, वहीं अब कंपनी ने नई फ्रॉन्क्स पर 83,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है। फरवरी 2024 में कंपनी ने ये डिस्काउंट उपलब्ध कराया है और अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से ऑफर्स भी अलग दिए गए हैं। बड़ा फायदा यहां ग्राहकों को वेलोसिटी एडिशन किट का होगा जो कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और बाकी फायदों के साथ दिया जा रहा है।

Maruti Suzuki Fronx Discounts

कंपनी ने नई फ्रॉन्क्स पर 83,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है

हाइटेक फीचर्स से लैस

अब इस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये हो गई है जो टॉप मॉडल के लिए 13.13 लाख तक जाती है। मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स के केबिन में कनेक्टेड कार तकनीक, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, 9-इंच एचडी स्मार्टप्ले प्रोप्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो दिए गए हैं। सेफ्टी की बात करें तो यहां 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट ईएलआर सीटबेल्ट, ईएसपी के साथ हिल होल्ड असिस्ट, रोल ओवर मिटिगेशन, एबीएस के साथ ईबीडी और ब्रेक असिस्ट के अलावा आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स जैसे कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं।

End of Feed