इग्निस से बलेनो तक.. मारुति सुजुकी इन कारों पर दे रही धांसू डिस्काउंट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 17, 2022, 07:02 PM IST

Maruti Suzuki नवंबर में अपनी चुनिंदा Nexa कारों पर कुल 43,000 रुपये तक फायदा ग्राहकों को दे रही है. कंपनी ने इग्निस, बलेनो और सिआज पर ये ऑफर्स दिए हैं, वहीं अप्रैल में लॉन्च हुई एक्सएल6 पर कोई डिस्काउंट नहीं मिला है.

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी नैक्सा कारों पर ऑफर्स
  • नवंबर में 43,000 रुपये तक करें बचत
  • इग्निस, बलेनो और सिआज पर फायदा

Maruti Suzuki November Offers: मारुति सुजुकी ने नवंबर में अपनी कारों पर 43,000 रुपये तक के ऑफर्स दिए हैं. फिलहाल कंपनी की कारों की भारी डिमांड मार्केट में दिख रही है और बुकिंग्स पर नजर डालें तो करीब 4 लाख ग्राहक अपनी कार का इंतजार कर रहे हैं. भारी डिमांड के बावजूद कंपनी ने अपनी नैक्सा कारों पर ये ऑफर्स उपलब्ध कराए हैं. इन कारों में इग्निस, बलेनो, सिआज और एक्सएल6 शामिल हैं और डिस्काउंट कार के वेरिएंट-मॉडल पर निर्भर करते हैं. ग्राहक इन ऑफर्स का फायदा 30 नवंबर 2022 तक उठा सकते हैं.

Maruti Suzuki Baleno Offers

भा िमां वजू पन क्स रो र् लब् .

मारुति सुजुकी इग्निस

छोटे साइज की एसयूवी नुमा हैचबैक इग्निस पर कुल 43,000 रुपये तक ऑफर्स दिए गए हैं. कार के मैनुअल वेरिएंट पर 43,000 रुपये तक और एजीएस वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है. सग्मि एनिवर्सरी एडिशन पर 20,000 रुपये तक लाभ मिल रहा है. डेल्टा, जेटा और अल्फा मैनुअल वेरिएंट पर 24,300 रुपये तक ऑफर्स मिले हैं, वहीं एजीएस वेरिएंट्स 20,000 रुपये डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं.

End of Feed