Maruti की नई इलेक्ट्रिक MPV फिर हुई स्पॉट, सामने आया फ्रंट और केबिन का लुक

मारुति सुजुकी की अपकमिंग Electric MPV Maruti YMC का ग्राहकों का बेसब्री से इंतजार है। इस कार को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी इलेक्ट्रिक कारों की रेंज को विस्तार देने की तैयारी कर रही है। कंपनी की अपकमिंग Electric MPV Maruti YMC को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार सामने आई स्पाई तस्वीरों में कार के फ्रंट डिजाइन के साथ पहली बार इसके केबिन की झलक भी देखने को मिली है। माना जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक एमपीवी बड़े परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। इसकी लॉन्चिंग 2027 में होने की उम्मीद है-

Maruti YMC

जानिए कैसी दिखती है Maruti की अपकमिंग इलेक्ट्रिक MPV (AI Generated Image)

Maruti YMC का फ्रंट डिजाइन आया सामने

ताजा स्पाई तस्वीरों में Maruti YMC का फ्रंट लुक पहले से ज्यादा साफ दिखाई दिया है। इसमें छोटा बोनट, चौड़ा फ्रंट और बड़ी विंडस्क्रीन देखने को मिलती है। कार के फ्रंट में पतली हॉरिजॉन्टल डिजाइन के साथ दोनों किनारों पर रोशनी वाले लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं।

End of Feed