2024 Maruti Suzuki Swift Launched: मारुति सुजुकी स्विफ्ट ऐसी कार है जिसे लंबे समय से भारत में खूब पसंद किया जा रहा है। अब कंपनी ने इसकी नई जनरेशन लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.5 लाख रुपये है। टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 9.65 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने पिछले मॉडल के मुकाबले नई पीढ़ी की स्विफ्ट को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया है जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर के अलावा नई तकनीक और आधुनिक इंजन शामिल है। 2024 स्विफ्ट को 5 वेरिएंट्स - एलएक्सआई, वीएक्सआई, वीएक्सआई ओ, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में लॉन्च किया गया है।
टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 9.65 लाख रुपये तक जाती है।
फुल पैसा वसूल फीचर्स से लोडेड
नई जनरेशन स्विफ्ट के साथ नया 9-इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा नई डिजाइन के एसी पैनल्स और सेंटर कंसोल, नई केबिन थीम, आर्कमीज साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पूरी तरह नया डैशबोर्ड और कई सारे हाइटेक फीचर्स नई जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट के साथ दिए हैं।
धाकड़ माइलेज देता है नया इंजन
बिल्कुल नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट के साथ नया 1.2-लीटर जेड-सीरीज तीन-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है और 80 बीएचपी के साथ 112 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी का दावा है कि मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ये इंजन 25.75 किमी/लीटर माइलेज देता है, वहीं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में इसका माइलेज 24.80 किमी/लीटर है।
सेफ्टी के मामले में भी जोरदार
अब तक मारुति सुजुकी स्विफ्ट की सेफ्टी रेटिंग काफी निराशाजनक रही है, लेकिन चौथी जनरेशन हैचबैक को कंपनी ने बहुत सुरक्षित बनाया है। इसके सभी वेरिएंट्स को 6 एयरबैग्स मिले हैं, वहीं 3 पॉइंट सीटबेल्ट भी सभी सीट्स के लिए दिए गए हैं। बता दें कि कंपनी ने नई जनरेशन स्विफ्ट को तैयार करने में करीब 1,450 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
