अगले हफ्ते लॉन्च होने वाली है नई Maruti Suzuki Jimny, डाउन पेमेंट कर लें जमा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 23, 2023, 10:23 AM IST

Maruti Suzuki अलगे हफ्ते यानी मई के अंत या जून की शुरुआत में नई Jimny Off-Roader लॉन्च करने वाली है। Auto Expo 2023 में कंपनी ने Jimny 5-Door की बुकिंग शुरू की थी जिसे अब तक 30,000 ग्राहकों ने बुक किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जिम्नी ऑफरोडर लॉन्च को तैयार
  • अगले हफ्ते भारत आ रही एसयूवी
  • 30,000 ग्राहकों ने बुक कराई कार

New Jimny 5-Door Launch Timeline: मारुति सुजुकी भारतीय मार्केट में 5-डोर जिम्नी ऑफरोडर लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है, इस कार को अगले हफ्ते लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में इस कार की बुकिंग शुरू कर थी और अब तक 30,000 से ज्यादा ग्राहक इसके बुक कर चुके हैं। नैक्सा के बैनर तले लॉन्च होने वाली इस ऑफ-रोड एसयूवी को शानदार लुक और स्टाइल दिया गया है। इसका मुकाबला मार्केट की धाकड़ खिलाड़ी महिंद्रा थार से होने वाला है। इसके अलावा एसयूवी सेगमेंट की अन्य कई कारों से भी ये भिड़ने वाली है।

Maruti Suzuki Jimny 5 Door Launch Timeline

कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में इस कार की बुकिंग शुरू कर थी और अब तक 30,000 से ज्यादा ग्राहक इसके बुक कर चुके हैं

विदेशो के लिए भारत में प्रोडक्शन

मारुति सुजुकी की नई जिम्नी 5-डोर से इतर विदेशों में बिकने वाली जिम्नी को 3 दरवाजे दिए गए हैं और इसका उत्पादन भी भारत में ही किया जा रहा है। गौरतलब है कि देश में ग्राहकों को बड़े साइज की और एसयूवी लुक वाली कारों खूब पसंद आती हैं, ऐसे में कंपनी ने इसे लोगों की पसंद के हिसाब से तैयार किया है। 3-डोर मॉडल के मुकाबले भारत के मार्केट में आ रही जिम्नी साइज में बड़ी है और इसके केबिन में खूब सारी जगह बढ़े हुए व्हीलबेस के चलते मिलने वाली है।

End of Feed