महंगी हुईं मारुति सुजुकी की सभी कारें, इस समय तक खरीद सकते हैं मौजूदा कीमत पर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 27, 2023, 02:38 PM IST

Maruti Suzuki India ने भी अपनी कारों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है। हालांकि अब तक कंपनी ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि कीमत कितनी बढ़ेंगी, हालांकि बढ़े हुए दाम जनवरी 2024 से लागू किए जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी की कारें हुईं महंगी
  • जनवरी 2024 से बढ़ जाएंगे दाम
  • कितनी बढ़ोतरी होगी ये नहीं बताया

Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी इंडिया ने समग्र मुद्रास्फीति तथा बढ़ी हुई जिंस दरों के कारण लागत दबाव का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि वह जनवरी 2024 में अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी कम कीमत की छोटी कार ऑल्टो से लेकर मल्टी-यूटिलिटी वाहन इनविक्टो तक वाहनों की एक श्रृंखला बेचती है। इनकी कीमत 3.54 लाख रुपये से 28.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। हालांकि, कंपनी ने अब दाम कितने बढ़ाए जाएंगे इसकी कोई जानकारी नहीं दी।

Maruti Suzuki Price Hike

ंपनी ाम ितने ढ़ाए ाएंगे सकी ोई ानकारी हीं

जनवरी 2024 से लागू होंगे नए दाम

मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘ कंपनी ने समग्र मुद्रास्फीति और बढ़ी हुई जिंस कीमतों के चलते लागत दबाव में वृद्धि के कारण जनवरी 2024 में अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की योजना बनाई है। ’’ बिक्री के मामले में ये भारतीय मार्केट की सबसे बड़ी कंपनी है और अपनी सस्ती कारों के लिए ही ग्राहकों के बीच पॉपुलर भी है। हालांकि बीते करीब 2 साल से कंपनी की सस्ती कारों के मुकाबले मिड लेवल और महंगी कारों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

End of Feed