टेस्ट ड्राइव के दौरान शख्स ने भिड़ाई Maruti SUV, डीलरशिप ने थमाया 1.40 लाख का बिल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 24, 2023, 12:56 PM IST

मेरठ के शख्स पर Maruti Suzuki डीलरशिप ने 1.40 लाख रुपये का बिल फाड़ा है. इस शख्स ने Grand Vitara की Test Drive बुक की थी और इसे चलाते समय उनका एक्सिडेंट हुआ, इसमें गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है.

KEY HIGHLIGHTS
  • टेस्ट ड्राइव का इतना बड़ा बिल?
  • इस शख्स को 1.40 लाख का चूना
  • ड्राइव के दौरान ठोकी ग्रैंड विटारा

Test Drive Of Maruti Suzuki Grand Vitara SUV Goes Wrong: मारुति सुजुकी ने कुछ समय पहले ही मार्केट में नई ग्रैंड विटारा एसयूवी पेश की है जिसे ग्राहकों की जोरदार प्रतिक्रिया भी मिलना शुरू हो चुकी है. अब लोगों को ये एसयूवी टेस्ट ड्राइव के लिए आसानी से मिलने लगी है और इसका पहला साइड इफेक्ट सामने आया है. मेरठ के एक शख्स ने टेस्ट ड्राइव के लिए आई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का एक्सिडेंट कर दिया है. इस दुर्घटना में टेस्ट ड्राइव करने वाला शख्स और डीलरशिप एजेंट दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन नए डेमो व्हीकल को काफी नुकसान हुआ है. अब कंपनी ने ग्राहक के नाम 1.40 लाख रुपये का बिल फाड़ दिया है.

Test Drive Gone Wrong

मेरठ के एक शख्स ने टेस्ट ड्राइव के लिए आई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का एक्सिडेंट कर दिया है.

कैसे हुआ डेमो कार का एक्सिडेंट

डीलरशिप से आए एजेंट ने बताया कि मेरठ का ये शख्स बिना किसी चिंता के तेज गाड़ी चला रहा था क्योंकि इस कार में लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इस शख्स ने टेस्ट ड्राइव के दौरान रफ्तार और बढ़ाई, इतने में सामने से एक मिनी ट्रक आ गया और दोनों की भिडंत हो गई. आम तौर पर डीलरशिप छोटे-मोटे डेंट का खर्च खुद ही वहन कर लेती है, लेकिन यहां ग्राहक को ही 1.40 लाख रुपये का बिल थमा दिया गया है जिसका काफी विरोध सोशल मीडिया पर देखने को मिला है.

End of Feed