Maruti Grand Vitara पर मिला बंपर डिस्काउंट, 5 साल तक बढ़ी हुई वारंटी भी मिलेगी

Maruti Suzuki Grand Vitara Discount: मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा एसयूवी के 2024 और 2025 मॉडल पर बंपर डिस्काउंट दिया है। इसके प्रोडक्शन मॉडल 2024 पर 65,000 रुपये और प्रोडक्शन मॉडल 2025 पर 25,000 रुपये तक लाभ दिया गया है। पेट्रोल और हाइब्रिड वेरिएंट्स पर बढ़कर स्क्रैपेज और एक्सचेंज बोनस मिलता है जो क्रमशः 50,000 और 65,000 रुपये है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति ग्रैंड विटारा पर बंपर छूट
  • 5 साल बढ़ी हुई वारंटी भी मिली
  • 2024 मॉडल पर ज्यादा डिस्काउंट

Maruti Suzuki Grand Vitara Discount: नया साल शुरू होते ही पुराना स्टॉक क्लीयर करने के लिए वाहन निर्माता कारों पर जोरदार डिस्काउंट दे रहे हैं। मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा एसयूवी के 2024 और 2025 मॉडल पर बंपर डिस्काउंट दिया है। इसके प्रोडक्शन मॉडल 2024 पर 65,000 रुपये और प्रोडक्शन मॉडल 2025 पर 25,000 रुपये तक लाभ दिया गया है। पेट्रोल और हाइब्रिड वेरिएंट्स पर बढ़कर स्क्रैपेज और एक्सचेंज बोनस मिलता है जो क्रमशः 50,000 और 65,000 रुपये है। इसके अलावा 3,100 रुपये का कॉर्पोरेट और रूरल बोनस इन दोनों पर मिलेगा। कुल मिलाकर एमवाय24 पर 1,18,100 रुपये का डिस्काउंट और 5 साल की बढ़ी हुई वारंटी मिल रही है। दूसरी तरफ एमवाय25 पर 93,100 रुपये की छूट और 5 साल तक बढ़ी हुई वारंटी मिलेगी।

Maruti Suzuki Grand Vitara Discount

MY24 पर 1,18,100 रुपये का डिस्काउंट और 5 साल की बढ़ी हुई वारंटी मिल रही है

दिखने में कैसी है नई ग्रैंड विटारा

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा दिखने में बहुत अच्छी एसयूवी है जिसके अगले हिस्से में स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन दिया गया है। यहां प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिले हैं जो एलईडी डीआरएल के साथ आए हैं। पिछले हिस्से पर नजर डालें तो यहां पतला एलईडी टेललैंप मिला है। कंपनी ने ग्रैंड विटारा को 6 सिंगल और 3 डुअल टोन रंगों में पेश किया है। साइज की बात करें तो ये एसयूवी 4,345 मिमी लंबी, 1,795 मिमी चौड़ी और इसका व्हीलबेस 2,600 मिमी है। कंपनी ने इस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये रखी है।

End of Feed