भारत में तेजी से बढ़ते एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल के दौर में अब मारुति सुजुकी ने अपनी नई तकनीक से सभी सवालों का जवाब दे दिया है। कंपनी ने Japan Mobility Show 2025 में अपनी नई Maruti Suzuki Fronx Flex Fuel Concept कार पेश की है, जो भारत में 2026 में लॉन्च की जाएगी। इस कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 85% तक एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल (E85) पर चलने में सक्षम है। यानी जब भारत में पेट्रोल पंप पर E85 फ्यूल उपलब्ध होगा, तब भी इस कार को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
maruti suzuki fronx flex fuel/photo-maruti
सरकार का बढ़ता फोकस और मारुति की तैयारी
भारत सरकार अगले पांच वर्षों में पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा 30% तक बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। ऐसे में Fronx Flex Fuel मॉडल भारतीय बाजार में एथेनॉल आधारित ईंधन की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। यह कार न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि लंबे समय में फ्यूल कॉस्ट को भी कम करने में मदद करेगी।
डिजाइन: वही लुक, बस ‘Flex Fuel’ की पहचान
डिजाइन की बात करें तो Fronx Flex Fuel कॉन्सेप्ट का लुक भारतीय बाजार में बिकने वाले मौजूदा मॉडल जैसा ही है। इसकी लंबाई 3,995 mm, चौड़ाई 1,765 mm और ऊंचाई 1,550 mm है। हालांकि इसमें काले अलॉय व्हील्स और साइड पर दिए गए ग्रीन “Flex Fuel” स्टिकर्स इसे बाकी मॉडल से अलग पहचान देते हैं।
फीचर्स: एक्सपोर्ट वर्जन जैसी खूबियां
Japan Mobility Show में पेश किया गया Fronx Flex Fuel कॉन्सेप्ट भारत से एक्सपोर्ट होने वाले वर्जन पर आधारित है। इसमें कई प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं, जैसे- ADAS, हीटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB) औऱ ऑटो होल्ड फीचर। इन फीचर्स के साथ यह कार सुरक्षा और सुविधा दोनों के लिहाज से बेहतर है।
Maruti Suzuki Fronx Flex Fuel: इंजन और परफॉर्मेंस
जापान में पेश की गई Fronx में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें Suzuki AllGrip Select AWD Technology भी दी गई है।
भारत में वर्तमान में Fronx दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है जो कि 1.2-लीटर डुअल-जेट पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि भारत में Flex Fuel वर्जन में कौन-सा इंजन दिया जाएगा।
