WagonR को पछाड़ ये गाड़ी बनी 2024 की बेस्ट सेलर, बड़े परिवारों की पसंदीदा कार

Maruti Suzuki Ertiga Best Seller 2024: जनवरी से नवंबर 2024 के बीच अर्टिगा ने नया कमाल किया है। कंपनी ने इस दौरान कुल 16.25 लाख से भी ज्यादा वाहन बेचे हैं, पिछले साल इसी अवधि में कंपनी की कुल बिक्री करीब 16.03 लाख थी। ये 1 फीसदी की मामूली बढ़त साल दर साल बिक्री में दिखाता है। इस बिक्री में मारुति सुजुकी अर्टिगा की हिस्सेदारी 1,74,035 यूनिट है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी अर्टिगा बनी बेस्ट सेलर
  • जनवरी-नवंबर 2024 के बीच की बिक्री
  • कंपनी ने बेचे कुल 16.25 लाख वाहन

Maruti Suzuki Ertiga Best Seller 2024: मारुति सुजुकी की अर्टिगा लंबे समय से बड़े भारतीय परिवारों की फेवरेट कार रही है। इसके अलावा फ्लीट सेगमेंट में भी इस पैसा वसूल एमपीवी को खूब पसंद किया जाता है। जनवरी से नवंबर 2024 के बीच अर्टिगा ने नया कमाल किया है। कंपनी ने इस दौरान कुल 16.25 लाख से भी ज्यादा वाहन बेचे हैं, पिछले साल इसी अवधि में कंपनी की कुल बिक्री करीब 16.03 लाख थी। ये 1 फीसदी की मामूली बढ़त साल दर साल बिक्री में दिखाता है। इस बिक्री में मारुति सुजुकी अर्टिगा की हिस्सेदारी 1,74,035 यूनिट है। इस एमपीवी ने करीबी मुकाबले में वैगनआर को पछाड़ा है जिसकी कुल 1,73,552 यूनिट ही 11 महीने में बिकी हैं।

Maruti Suzuki Ertiga Becomes Brand Best Seller

बिक्र में रुति सुुक अर्टिगा हिस्सेदारी 1,74,035 ूनिट

Ertiga Best Seller: सेफ्टी में फिसड्डी है अर्टिगा

मारुति सुजुकी अर्टिगा का मार्केट पर एकतरफा दबदबा बना हुआ है, लेकिन सेफ्टी के मामले में एक बार फिर ये एमपीवी फिसड्डी निकली है। कुछ महीने पहले हुए ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में मारुति सुजुकी अर्टिगा की सेफ्टी रेटिंग काफी निराशाजनक रही है। ग्लोबल एनकैप ने अर्टिगा एमपीवी को 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। वयस्कों की सुरक्षा के लिए इस कार को कुल 23.63 अंक और बच्चों की सेफ्टी के लिए 19.40 पॉइंट्स मिले हैं। हालांकि क्रैश टेस्ट रिजल्ट में ड्राइवर और को-पैसेंजर की सिर और गर्दन को बेहतर सुरक्षा मिली है, लेकिन बॉडी का निचला हिस्सा टक्कर में सुरक्षित नहीं पाया गया है।

End of Feed