Maruti Suzuki ने FY26 में रचा इतिहास, 23.4 लाख यूनिट्स के साथ बनी प्रोडक्शन की किंग

भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2026 में कुल 23.4 लाख यूनिट्स का उत्पादन किया है, जो इसके अब तक के इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

Maruti Suzuki record production FY26: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में एक नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने पूरे साल में 23.4 लाख कारों का उत्पादन (Maruti Suzuki record production) किया, जो अब तक का कंपनी का सबसे बड़ा वार्षिक उत्पादन आंकड़ा है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि भारत में किसी भी पैसेंजर व्हीकल निर्माता द्वारा एक वित्त वर्ष में इतनी बड़ी संख्या में कारों का उत्पादन पहली बार दर्ज किया गया है। इसका मतलब यह है कि कंपनी ने औसतन हर 14 मिनट में एक कार तैयार की।

Maruti Suzuki

Maruti Suzuki (Photo: iStock)

मारुति की कारों की मजबूत मांग

Maruti Suzuki (Photo: iStock)

इस रिकॉर्ड उत्पादन में कंपनी की पॉपुलर कारों का बड़ा योगदान रहा। खास तौर पर Dzire, Fronx, Swift, Ertiga और Baleno जैसे मॉडल्स की मांग बाजार में काफी मजबूत रही और इन सभी मॉडलों का उत्पादन 2 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गया। यह दर्शाता है कि भारतीय ग्राहकों के बीच इन कारों की लोकप्रियता लगातार बनी हुई है। बढ़ती मांग और मजबूत बिक्री ने कंपनी को इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

End of Feed